{"_id":"644031629f4b3879ba0f9352","slug":"dead-body-of-a-child-found-floating-in-the-pond-sitapur-news-c-13-1-192372-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तालाब में उतराता मिला बच्चे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तालाब में उतराता मिला बच्चे का शव
Wed, 19 Apr 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में दोस्तों के साथ कबाड़ बीनने निकले एक 11 वर्षीय बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्र के सत्तीनगर भठ्ठा मोहल्ला निवासी करन (11) अपने दोस्त अंकुर, करन व रमेश के साथ बुधवार दोपहर को 12 बजे घर से कबाड़ बीनने निकला था। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे बड़ागांव में डिग्री कॉलेज के पास स्थित तालाब में बच्चे का शव उतराता मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस की पूछताछ में उसके साथ साथ कबाड़ बीनने गए दोस्तों ने बताया कि नहाते समय वह पानी में डूूब गया था। डर के कारण वह सभी मौके से भाग आए। इंस्पेक्टर अनूप शुुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।