फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   dead body found of drowned person

डूबे व्यक्ति का मिला शव

Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
dead body found of drowned person
डूबे व्यक्ति का मिला शव
विज्ञापन

तंबौर (सीतापुर)। बाढ़ के पानी में शनिवार को डूबे रायमंडोर निवासी शिवसागर का जलस्तर घटते ही शव मिल गया है। वह तंबौर से अपने गांव जाते समय रास्ते में पानी की तेज धार में बह गए थे। परिजन दो दिन से इनकी तलाश कर रहे थे। रविवार को एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया था। सोमवार को पानी घटने के बाद सुबह उनका शव सड़क के किनारे पानी में मिला। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तंबौर कस्बे में अब धीरे-धीरे पानी घटने लगा है। बाढ़ के कारण गुरुवार से बंद विद्युत आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो सकी है। कस्बे की सीएचसी से पानी निकल गया है। कई मोहल्लों में पानी भरा हुआ है।
विधायक ने देखी हकीकत
बाढ़ प्रभावित इलाकों मेें शासन पीड़ितों की मदद करने मेें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। शासन व प्रशासन की मुस्तैदी से राहत कार्य चला रहा है। यह बात सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने सकरन, रेउसा इलाकों के बाढ़ प्रभावित गांवों के भ्रमण के दौरान कही। विधायक ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों मेें बीमारी से बचने के लिए दवाओं की किट का वितरण किया जाएगा। फसलों के नुकसान के लिए पानी उतरने के बाद सर्वे कार्य चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

डूबते युवक की बचाई जान
रेउसा इलाके के रेवनिया निवासी खगेसुर खेत में धान देखने गए थे। वे अचानक पानी में डूबने लगे। उधर से एसओ महेश चंद पांडेय गुजर रहे थे। उन्होंने वाहन रोकते हुए खगेसुर को डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा व सरयू नदी का जलस्तर कम हो रहा है। किवानी व चौका नदी में लखीमपुर से पानी आने के कारण जलस्तर में कुछ वृद्धि हुई है।
- विशाल पोरवाल, अधिशासी अभियंता, नहर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed