फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead bodies of husband and wife found hanging on 22nd day of love marriage

Sitapur News: प्रेम विवाह के 22वें दिन फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव

Mon, 29 Dec 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 29 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of husband and wife found hanging on 22nd day of love marriage
दंपती की फाइल फोटो।

विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। अनियाकला गांव स्थित महामाई मंदिर के पास रविवार सुबह पति-पत्नी के शव एक ही पेड़ से लगे फंदे से लटकते मिले। छह दिसंबर को दोनों ने परिजनों की इच्छा के विरुद्ध इसी मंदिर में प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों के अनुसार शादी के बाद परिजन राजी हो गए थे। ऐसे में घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार यह हत्या का भी मामला हो सकता है।



बस्तीपुरवा निवासी खुशीराम (22) और मोहिनी (19) पट्टीदार थे। करीब तीन वर्ष पहले दोनों करीब आए। पट्टीदार होने के कारण विवाह संभव नहीं था। इसलिए उन्होंंने छह दिसंबर को महामाई मंदिर में पहुंचकर शादी कर ली। इसके बाद परिजन भी मान गए। दोनों घर पर ही रह रहे थे। खुशीराम के परिजनों के अनुसार रविवार तड़के करीब पांच बजे दोनों घर से बाहर निकले। काफी देर तक नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। घर से करीब एक किमी दूर महामाई मंदिर के पास पेड़ से दोनों के शव लटकते मिले। मोहिनी के पैर जमीन को छू रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि दोनों के परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


22 दिन पहले जिस पेड़ के नीचे लिये सात फेरे, उसी से लटके मिले शव


सीतापुर। हरगांव के अनिया कलां गांव निवासी खुशीराम और मोहिनी ने 22 दिन पहले अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक पेड़ के नीचे सात फेरे लेकर शादी की थी। रविवार सुबह दोनों के शव उसी पेड़ की एक डाल से एक ही रस्सी के दो फंदों के सहारे लटकते मिले। ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनों ने एक दूजे का मरते दम तक साथ निभाया। किसी को यह नहीं पता था कि दोनों जिस पेड़ के नीचे साथ जीने मरने की कसमें खा रहे हैं, वहीं उनकी मौत होगी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार 6 दिसंबर को खुशीराम और मोहिनी ने करीब तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद गुपचुप ढंग से शादी की थी। दोनों आपस में चचेरे भाई बहन लगते थे। इस रिश्ते को सामाजिक व पारिवारिक स्वीकार्यता नहीं मिल पा रही थी। हालांकि इस गुपचुप शादी की खबर परिजनों को लग गई थी। दोनों परिवारों के लोग जब तक शादी रुकवाने पहुंचे, तब तक सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं। इसके बाद मजबूरन दोनों परिवारों ने इस शादी को स्वीकार कर लिया। परिजनों के अनुसार मोहिनी और खुशीराम ने रात करीब आठ बजे भोजन किया। इसके बाद सोने चले गये। रविवार सुबह जब परिजन उठे तो दोनों अपने कमरे में नहीं थे। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस दौरान ग्रामीणों ने शव लटके होने की सूचना दी तो कोहराम मच गया। घर से करीब एक किलोमीटर दूर उसी पेड़ की एक टहनी के सहारे एक ही रस्सी के दो फंदों से शव लटके हुए थे। दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे। सभी बिंदुओं पर पुलिस पड़ताल जारी है।




शादी की बधाई देने आए लोग अंतिम संस्कार में हुए शामिल



परिजनों के अनुसार घर में शादी की खबर सुनकर उनके कई रिश्तेदार दूर दराज से बेटे और बहू को आशीर्वाद देने आये थे। अभी दुल्हन के हाथों की मेंहदी सूखी भी नहीं थी कि घर में मातम पसर गया। जो लोग शादी की बधाई देने आए थे, वहीं दोनों के अंतिम संस्कार के साक्षी बन गये। गांव में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed