{"_id":"5b06ec0af744a424e04aa2b7057308cd","slug":"dead-bodies-found-in-minor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहे में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुत्तूपुर के चरवाहे जब जानवरों को लेकर बिसवां रजबहा की तरफ गए। तब रजबहा के पानी पर उतरा रही लाश देख वे चौंक गए।
विज्ञापन
खबर फैलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तत्काल सूचना बिसवां कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
चर्चा है कि अज्ञात हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका है। जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही सच्चाई सामने आने की बात कह रही है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन