फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DDC sold 111 nominations

डीडीसी के बिके 111 नामांकन

Fri, 16 Apr 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
DDC sold 111 nominations
सीतापुर। तहसील सदर के कक्ष संख्या 10 में गुुरुवार को जिला पंचायत सदस्य पद के 111 नामांकन बिके। ब्लाक मुख्यालयों पर प्रधान सहित तीन पदों के नामांकन खरीदने के लिए गहमागहमी दिखी। संबंधित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही इसके साथ लगने वाले दस्तावेजों को बनाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिले में चौथे चरण में पंचायत चुनाव होना है। इसके लिए 17 व 18 अप्रैल का नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नामांकन की तिथि नजदीक होने के कारण नामांकन पत्रों की बिक्री में तेजी आई है। गुरुवार को तहसील सदर स्थित कक्ष संख्या दस में जिला पंचायत सदस्य के 111 नामांकन बिके। कृषि विभाग के दिलीप सिंह ने बताया, जिला पंचायत सदस्य के आरक्षित वार्डों के 94 नामाकनों की बिक्री की गई, जबकि अनारक्षित वर्ग के वार्ड के 17 नामांकन बिके।
विज्ञापन

संदना संवाद के अनुसार विकास खंड गोंदलामऊ में प्रधान के 35, बीडीसी के 40 एवं सदस्य ग्राम पचंायत के 138 नामांकन पत्र बिके। इमलिया सुल्तानपुर संवाद के अनुसार ब्लाक एलिया में प्रधान के 44, बीडीसी के 33 एवं सदस्य ग्राम पंचायत के 92 नामांकन बिके। रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार प्रधान पद के 14, बीडीसी के 25 एवं सदस्य ग्राम पंचायत के 85 नामांकनों की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रिख संवाद के अनुसार प्रधान के 27, बीडीसी के 37 एवं सदस्य के ग्राम पंचायत के 86, महमूदाबाद संवाद के अनुसार प्रधान के 17, बीडीसी के 23 एवं सदस्य ग्राम पंचायत के 123 नामांकन बिके। महोली संवाद के अनुसार प्रधान के 26, बीडीसी के 29, सदस्य ग्राम पंचायत के 94 नामांकनों की बिक्री की गई। अन्य ब्लाकों में भी नामांकन बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed