फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DCM and car collide, 12 injured

Sitapur News: डीसीएम व कार में भिड़त, 12 घायल

Mon, 18 Aug 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 18 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
DCM and car collide, 12 injured
कल्ली चौराहा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी डीसीएम।
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। क्षेत्र में शनिवार सुबह कल्ली चौराहे पर डीसीएम व कार में भिड़ंत हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। डीसीएम अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी के बाहर गेट पर बने यात्री प्रतीक्षालय को तोड़ते हुए एक पान के खोखे में घुस गया। डीसीएम में करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार, रमेश कुमार, रामचंद्र, राजेश्वरी व बाबूराम निवासी खैराबाद कर्बलापुरवा अपनी कार से तीर्थ यात्रा के लिए गए थे। उज्जैन से वापस नैमिष होते हुए अपने घर जा रहे थे। कल्ली चौराहा पार करते समय मिश्रिख की तरफ से आ रहा डीसीएम सामने से कार में भिड़ गया। डीसीएम अनियंत्रित होकर पान की खोखे में घुस गया। डीसीएम में सवार लोग पिसावां से देवाशरीफ, बाराबंकी मजार पर जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में डीसीएम चालक अबुल (55) निवासी औरंगाबाद लखीमपुर खीरी, शाहरुख (25), गुड्डू (20), समीर (30), सहीत (28), तारिख (40), नजमा (45), सबरुन (55) व सनाया (1) निवासी पडरी सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मिश्रिख उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कल्ली चौकी प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि चौकी की दीवार हिल गई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed