फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dashanan's pride was shattered, Jai Shri Ram echoed.

Sitapur News: चूर हुआ दशानन का घमंड, गूंजा जयश्री राम

Sat, 04 Oct 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dashanan's pride was shattered, Jai Shri Ram echoed.
सीतापुर। जिले में बृहस्पतिवार को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयदशमी (दशहरा पर्व) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मंचित रामलीला में राम-रावण युद्ध का मंचन कर राम ने रावण का वध किया। इसके बाद प्रभु श्रीराम ने अग्नि बाण छोड़ कर दहन के लिए तैयार रावण के पुतले में आग लगाकर दशानन का घमंड चूर-चूर कर दिया। रावण दहन के साथ ही पूरा माहौल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

शहर के तरीनपुर में रामलीला के दौरान प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके बाद भगवान राम ने अग्निबाण छोड़ कर 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। रावण के पुतले में लगी आतिशबाजी से आयोजन स्थल पर सतरंगी छटा बिखर गई।
विज्ञापन

मछरेहटा में इस मौके पर दशहरा मेला भी लगा। रावण दहन होते ही लोगों में पुतले में लगी लकड़ियां लूटने की होड़ मच गई। कमलापुर में कसमंडा स्टेट की ओर से विजय दशमी पर्व पर दशहरा मेले का आयोजन किया गया। कसमंडा स्टेट के राजा दिव्यकर प्रताप सिंह और कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने पुरखों की हवेली में विधि विधान से पूजन किया। फिर नीलकंठ पंक्षी के दर्शन कर प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में पूजन कर आशीर्वाद लिया। सकरन के महाराज नगर में पक्के तालाब पर आयोजित दशहरा मेला में मर्यादा पुरुषोत्तम राम व लंकापति रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। महमूदाबाद के संकटा देवी मंदिर में रामलीला मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके बाद भगवान राम ने अहंकारी रावण के पुतले पर अग्निबाण चलाया तो 40 फीट ऊंचे रावण व मेघनाद के पुतले आतिशबाजी के धूम-धड़ाके के साथ धू-धूकर जल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा पर किया शस्त्र पूजन

झरेखापुर में श्रीराम क्षत्रिय सेना के ध्रुव सिंह, विमल सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को न्यू क्षत्रिय मार्केट में शस्त्र पूजन भी किया। महमूदाबाद में आरएसएस के स्थापना दिवस व विजयदशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। खैराबाद में खत्री सभा ने पारंपरिक शस्त्र पूजन के साथ गरबा का आयोजन हुआ। इसमें जयकार नाथ कपूर, अंशु धवन, मनोज कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed