फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dabang hit the young man, serious

दबंग ने युवक को मारी गोली, गंभीर

Wed, 05 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dabang hit the young man, serious
सीतापुर। थाना रामपुर कलां इलाके में मंगलवार को मेड़ पर कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में धारदार हथियार लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना में फायरिंग की भी बात कही जा रही है। पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है। तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर मुस्तैद है।
विज्ञापन

थाना रामपुरकलां इलाके के सरवा जलालपुर निवासी वीर बहादुर सिंह (30) का गांव के भानुप्रताप सिंह के बीच मेड़ पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। फरवरी 2021 में मेड़बंदी हुई थी, जिसमें वीर बहादुर ने अपनी जगह पर खंभे लगा दिए थे। उसे कुछ लोगों ने तोड़ दिया था। मंगलवार को वह फिर से अपनी हद में भाई शिवपूजन के साथ खंभे लगा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और विरोध किया। इस पर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

घटना को देखकर शिवपूजन घर पहुंचा और परिवार को सूचना दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान भानुप्रताप सिंह ने वीर बहादुर पर बेलचा से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल ने मौके से भागने की कोशिश की। इस पर भानुप्रताप ने पीठ पर अवैध असलहे से गोली मार दी। गोली लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। वीर बहादुर सिंह के परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भानु प्रताप भाग चुका था। घटना में भानुप्रताप को भी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल वीर बहादुर को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पाकर सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव, रामपुर कलां, महमूदाबाद, सदरपुर, कमलापुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर घायल के पिता राम प्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी है।

आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
दोनों पक्षों के बीच मेड़बंदी को लेकर विवाद हुआ है। घायल को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मेडिकल में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर भानुप्रताप के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
यादुवेंद्र यादव, सीओ सिधौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed