फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cylinder exploded, goods of 12 houses burnt

Sitapur News: सिलिंडर फटा, 12 घरों का सामान जला

Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cylinder exploded, goods of 12 houses burnt
आग लगने के बाद रोती महिलाएं।
हरगांव। पैतला ग्राम पंचायत के मजरा छौछिया में शनिवार सुबह करीब दस बजे अचानक आग लग गई। चपेट में आकर एक दर्जन घरों में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। आग इतनी भीषण थी कि एक सिलिंडर भी फट गया। चपेट में आकर तीन भैंसें भी झुलस गईं। सूचना के बावजूद दमकल की टीम एक घंटे देरी से पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


छौछिया निवासी ब्रजेश के घर सुबह दस बजे अचानक आग लग गई। चपेट में आकर दस हजार रुपये, दो पैनल, दो बैटरी संग गृहस्थी का सामान जल गया। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

चपेट में आकर पड़ोस के विक्रम के घर का एक पैनल, बैटरी, दो पंखा, घरेलू सामान व 20 हजार रुपये नकदी जल गई। चपेट में आकर रामअवतार का घरेलू सामान व छप्पर जल गया। आग लगने के कारण अजय के घर में रखा सिलिंडर फट गया। बक्से में रखा सामान, जेवर, गेहूं, दस हजार रुपये जल गए। उनकी तीन भैंसें भी झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के कारण अशोक कुमार, अनुज, बबलू, गंगाराम, राम दास, अमर पाल, राम कुमार के छप्पर व गृहस्थी जल गई। घटना की सूचना पाकर प्रधान प्रतिनिधि सरदार परमजीत सिंह व मुजीब खां मौके पर पहुंचे। दमकल टीम काे सूचना दी गई।
दमकल के पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने पास स्थित नहर से आग बुझाने का प्रयास किया। आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद दमकल टीम पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसील कानूनगो राजकुमार पांडेय, लेखपाल मानवेंद्र वर्मा को दी।


जनप्रतिनिधियों ने पीड़ितों तक पहुंचाई मदद
अग्निकांड के बाद प्रधान प्रतिनिधि सरदार परमजीत सिंह ने पीड़ित परिवार के लिए राशन, खाद्य सामग्री व अन्य इंतजाम किए। मुजीब खां ने भी पेयजल उपलब्ध कराया। वहीं, प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed