Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cyclist killed after being hit by a bike in Biswan

Sitapur News: बिसवां में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 28 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 28 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cyclist killed after being hit by a bike in Biswan
सांडा। बिसवां के गजनीपुर बाजार के पास शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार अवधेश कुमार गौतम की मौत हो गई। वह कंकरकोई मजरा पिपरी के निवासी थे। अवधेश कुमार गौतम मजदूरी कर भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 07.30 बजे साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने से पहले उनकी मौत हो गई। सकरन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल का वाइजर और इंडिकेटर टूटा हुआ मिला है। हादसे में हुई मौत की सूचना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ बिसवां हर्षित चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना पर विधिक कार्रवाई करने के साथ ही बाइक सवार के बारे में पता लगाया जा रहा है। उधर, हरगांव के सेमरी भान गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से घायल युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी रामजीवन (35) 26 नवंबर की शाम बड़ेलिया से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरगांव-सीतापुर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें टक्कर मार दी।उन्हें हरगांव सीएचसी से ओयल ट्रामा सेंटर और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed