{"_id":"6aeb79bf2493c701720b5253","slug":"crushing-season-begins-at-awadh-sugar-mill-alongside-sugarcane-weighing-sitapur-news-c-102-1-stp1002-167067-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अवध शुगर मिल में गन्ना तौल के साथ पेराई सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अवध शुगर मिल में गन्ना तौल के साथ पेराई सत्र शुरू
Thu, 05 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
हरगांव। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में बुधवार सुबह नवीन पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजन के बीच सुबह 9:30 बजे गन्ना तौल शुरू कराई गई। मिल के संचालन से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखने को मिला। परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम भीखपुर निवासी हरगोविंद वर्मा तथा नैमिष कुमार की बैलगाड़ियों का पूजन अधिशासी अध्यक्ष अरविंद दीक्षित एवं सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आनंद प्रकाश द्विवेदी ने किया।
बैलों को गुड़ खिलाकर माला पहनाने के साथ ही बैलगाड़ी मालिकों को अंगवस्त्र, नकदी, मिठाई एवं नारियल देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद गन्ने से भरी ट्राली एवं ट्रक का पूजन कर चालकों को सम्मानित किया गया और तौल शुरू कराई गई। अधिशासी अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने बताया कि रविवार को शुभ मुहूर्त में डोंगा पूजन किया गया था। बुधवार को विधिवत पूजन-अर्चन के बाद पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान दीपावली से पूर्व किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा। अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना केपी सिंह ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि मिल के संचालन से मिल परिक्षेत्र के कृषक उत्साहित हैं। इस अवसर पर अधिशासी उपाध्यक्ष विवेक तिवारी, अनिल शर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, महाप्रबंधक संजीव राणा, मनोज निर्वाल, देवेन्द्र सिंह, जेएन सिंह, अजय भानू, अभिषेक सिंह, सुशील पवार आदि मौजूद रहे।