फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crocodile entered a house in Laharpur, Sitapur, panic spread in the village

Sitapur News: सीतापुर के लहरपुर में घर में घुसा मगरमच्छ, गांव में मची अफरातफरी

Thu, 17 Oct 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 17 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Crocodile entered a house in Laharpur, Sitapur, panic spread in the village
लहरपुर में घर के अंदर घुसा मगरमच्छ।
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके के पिपरिया गांव में मंगलवार रात एक घर में मगरमच्छ घुस आया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम जब तक पहुंची, तब तक मगरमच्छ वापस बाढ़ के पानी में चला गया।
विज्ञापन

भदफर चौकी इलाके के गांव पिपरिया निवासी रामबली चौहान के घर में चार से पांच फीट लंबा मगरमच्छ घुसा। आहट सुनकर परिजन जाग गए। मगरमच्छ देख सभी के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

सभी घर से बाहर निकल आए। सूचना पर गांव वाले भी जुट गए और पुलिस व वन विभाग को जानकारी दी गई। वन दरोगा अरविंद गिरी ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मगरमच्छ पास में भरे गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस क्षेत्र में बाढ़ आने के बाद काफी स्थानों पर पानी भरा हुआ है। गहरे पानी में चले जाने के कारण मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका है। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed