{"_id":"c9b010b259c47ec35ea88d942e1e8382","slug":"youth-was-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख कोतवाली इलाके में रंजिश के चलते सोमवार शाम एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पांच लोग नामजद किए गए हैं।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मूल रूप से महोली कोतवाली इलाके के भुड़कुड़ी निवासी श्वेम प्रकाश (28) पुत्र राजेंद्र शुक्ला मौजूदा समय में अटवां ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए वहीं परिवार समेत रहता था।
बताते हैं कि सोमवार शाम करीब सात बजे ईंट-भट्ठे पर ही रहने वाला अयोध्या उसे बुला ले गया था। जिसके बाद पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।
शोरगुल सुनकर जब तक श्वेम प्रकाश की मां रामधनी व भाई ब्रह्म प्रकाश पहुंचते, हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
पिता राजेंद्र प्रकाश ने अयोध्या व भट्ठे पर रहने वाले मलिखे व उसके पुत्र ऊदल, विष्णु व रामकुमार पुत्र मैकू को नामजद किया है।
बताते हैं कि काफी अर्सा पहले श्वेेम प्रकाश के परिवार की किसी महिला को विष्णु भगा ले गया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।
इंस्पेक्टर केके मिश्रा का कहना है कि एक महिला को भगाए जाने को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों ने पहले एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद हुए विवाद में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई है। नामजद लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।