फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth shoted in affair

प्रेम-प्रसंग में युवक को गोली से उड़ाया

Thu, 14 Apr 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Youth shoted in affair
हत्या - फोटो : DEMO Pics

सीतापुर शहर कोतवाली में तरीनपुर काली माता मंदिर के पास गुरुवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर में काफी पास से मारी गई थी। मृतक के परिवारीजन ने मोहल्ले के ही एक युवक को नामजद किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

तरीनपुर निवासी सोनू कनौजिया (26) पुत्र राजू घर के निकट ही काली माता मंदिर के पास मौजूद था।

इसी बीच एक युवक ने सोनू के सिर में गोली मार दी और भाग निकला। सिर में गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर पड़ा। उधर, फायरिंग की आवाज सुन उसके परिवारीजन भी पहुंच गए। लोगों की मदद से आननफानन उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन कमलापुर के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का दावा है कि सोनू का पड़ोस की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। 

उसके पिता ने मोहल्ले के ही विपिन पुत्र जीतू पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विपिन की बहन से सोनू ने शादी कर ली थी। यह उसे नागवार गुजरा, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी।


खबर लगते ही इंस्पेक्टर विनय गौतम मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed