{"_id":"571283b04f1c1b546e4a6b09","slug":"youth-murdered-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग नौटंकी देखने गए ग्रामीण का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों संग नौटंकी देखने गए ग्रामीण का शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में चल रही नौटंकी दिखाने के बहाने ग्रामीण को हरदोई से बुलाकर कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गायब करने की भी कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
उसके भाई ने गांव के ही दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हरदोई के अतरौली के रामधीरज (50) का शव शुक्रवार देर रात संदना में गोड़ियानुपरवा तिराहे के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसके शरीर पर चाकू से गोदे जाने के निशान हैं। भाई रामगोपाल ने बताया कि रामधीरज को गांव के ही सूरज व भाईलाल शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से संदना के झबरा में हो रही नौटंकी दिखाने के लिए बुला ले गए थे। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसके भाई की चाकू से गोद कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बताया कि आरोपी सूरज व भाईलाल से नाली के विवाद में करीब आठ साल पूर्व झगड़े में गोली चल चुकी थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी भी चल रही है। रामगोपाल का आरोप है कि इसी वजह से उसके भाई की हत्या कर दी गई।
रामगोपाल ने बताया कि हत्या करने के बाद ये लोग रामधीरज की लाश भी गायब करना चाहते थे। इसी नीयत से उसकी लाश उठाकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों को जानकारी हो गई तो आरोपी शव छोड़ भाग निकले। उसने तहरीर देकर सूरज व भाईलाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।