फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   youth murdered

युवक को बांके से काट डाला

Sun, 27 Sep 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 27 Sep 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन

मानुपर के शीतलपुरवा गांव में रविवार सुबह नित्यक्रिया के लिए निकले एक युवक की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। बचाने दौड़े परिवारीजनों को भी आरोपियों ने तमंचा लेकर दौड़ा लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के पीछे रंजिश का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


खबर पाकर एसपी, सीओ भी पहुंच गए थे। युवक की पत्नी ने गांव के ही चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को बांके के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मानपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुरवा गांव निवासी भानु (30) पुत्र रामरतन रविवार सुबह नित्यक्रिया के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव में एक मड़हे के पास पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसे दबोच लिया और मड़हे में खींच ले गए। जिसके बाद धारदार हथियारों से उसे काट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शोर सुनकर परिवारीजन मौके पर दौड़े तो हमलावरों ने तमंचे के बल उन्हें दौड़ा लिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। थोड़ी ही देर में वहां काफी ग्रामीण पहुंच गए। खबर पाकर पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह, सीओ रामसनेही यादव व थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

युवक की पत्नी ऊषा का कहना है कि गांव के ही रामभरोसे के परिवार के दो बच्चे नहर में डूब गए थे। जिसकी वजह से वह उसके पति पर बच्चों को डुबोने का संदेह जताता था। इसी रंजिश के चलते उसके पति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई।


ऊषा ने गांव के ही रामभरोसे व गोविंदे पुत्रगण उमरा, झुर्री पुत्र रामभरोसे व छोटकन्न पुत्र पुतान को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि हत्या आरोपी रामभरोसे को गिरफ्तार कर उसके पास से बांका भी बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed