फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth murderd in sitapur, body found in bagh

बाग में मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप

Fri, 31 Mar 2017 11:14 PM IST
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth murderd in sitapur, body found in bagh
मर्डर - फोटो : self

बहन के घर से पत्नी संग लौट रहे एक युवक की हत्या कर उसके शव को बाग में फेंक दिया गया। भाई ने मृतक की पत्नी पर हत्या में शामिल होने का शक जताते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई ने उसी की पत्नी को शक के आधार पर हत्या में नामजद किया है। साथ ही कई अज्ञात लोगों को भी एफआईआर में शामिल किया गया है। मछरेहटा के देवपारा गांव निवासी संदीप (26) पुत्र महावीर अपनी पत्नी पिंकी के साथ बहन के यहां रौनामऊ गांव गया था।
विज्ञापन


गुरुवार को वह घर लौट रहा था। जिसके बाद वह थाना क्षेत्र के केसरा के पास से अचानक लापता हो गया। उसकी पत्नी घर पहुंची और परिवारवालों को बताया कि एक व्यक्ति संदीप को लेकर थाने गया है। देर रात तक संदीप के न लौटने पर परिवारीजन सुबह थाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मछरेहटा में केसरा के पास बाग में संदीप की लाश पड़ी देख कल्लू ने पुलिस को सूचना दे दी। उधर, खबर पाकर युवक के परिवारीजन भी घटनास्थल पहुंच गए। बताते हैं कि युवक के गले में गमछा कसा हुआ था, जिससे माना जा रहा है कि संदीप की गला कस कर हत्या कर दी गई।

सूचना मिलने पर एसओ सियाराम वर्मा भी मौके पर पहुंचे। मामले में मृतक के परिवारीजनों को उसी की पत्नी पर हत्या कराने का शक है। भाई रामहेत का आरोप है कि संदीप की पत्नी पिंकी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कराई है।


रामहेत ने संदीप की पत्नी पिंकी को शक के आधार पर नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सियाराम वर्मा का कहना है कि परिवार वालों को पिंकी पर ही शक है। जिसकी वजह से पिंकी को शक के आधार पर परिवारवालों ने नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed