{"_id":"570165ab4f1c1b7129c81102","slug":"youth-injured-in-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को पत्थर से कूंच किया जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों को पत्थर से कूंच किया जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार देर शाम बाइक सवार तीन दबंगों ने मामूली बात पर दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को पत्थर मार कर जख्मी कर दिया। युवकों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
खैराबाद के रफातपुर दहेलिया गांव निवासी धर्मेंद्र पांडेय, देवेंद्र पांडेय उर्फ अल्ली शनिवार शाम बाइक से घर जा रहे थे। जब ये लोग नेशनल हाईवे पर ब्रह्मदीप होटल के पास पहुंचे, तभी दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन
बात बढ़ने पर तीनों दबंगों ने धर्मेंद्र व देवेंद्र की पिटाई शुरू कर दी। बताते हैं कि दबंगों ने दोनों युवकों को पत्थर से कूंच कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से दोनों युवकों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। सीओ सिटी राहुल मिठास का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन