{"_id":"571e55cd4f1c1bae3da917fc","slug":"young-man-was-murder-by-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी नीयत से घुसे युवक को महिलाओं ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुरी नीयत से घुसे युवक को महिलाओं ने मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
लड़की लापता
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत पर सो रही युवती से रेप की कोशिश करने वाले बिसवां इलाके के एक युवक को घर की महिलाओं ने धारदार हथियारों से काट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने युवती के परिवारवालों की तहरीर पर मृतक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मृतक के परिवार वाले घटना पर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
सकरन इलाके के एक गांव में रविवार रात बिसवां कोतवाली इलाके के जलालपुर निवासी शादाब (35) पुत्र युसुफ एक घर में दीवार फांद कर घुस गया। छत पर सो रही युवती से शादाब रेप का प्रयास करने लगा। शोर सुनकर घर की अन्य महिलाएं दौड़ीं।
विज्ञापन
इस बीच महिलाओं ने शादाब को धारदार हथियारों से काट कर मौत के घाट उतार दिया। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि शादाब घर में घुस गया था और उसने चाकू से धमका कर युवती संग रेप का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंची महिलाओं ने उसे पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में युवती के परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास, हत्या का प्रयास आदि कई धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना को लेकर मृतक के परिवार वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि शादाब कई और लड़कियों को भी परेशान कर चुका है।
सूत्र बताते हैं कि इसी वजह से उस पर छेड़खानी आदि के कई बार आरोप लगे हैं। एसओ रामबाबू का कहना है कि मृतक एक घर में घुस कर युवती संग रेप का प्रयास कर रहा था। बचाव में महिलाओं की पिटाई से उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।