फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   young man was murder by women

बुरी नीयत से घुसे युवक को महिलाओं ने मार डाला

Mon, 25 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
young man was murder by women
लड़की लापता - फोटो : demo pics

छत पर सो रही युवती से रेप की कोशिश करने वाले बिसवां इलाके के एक युवक को घर की महिलाओं ने धारदार हथियारों से काट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने युवती के परिवारवालों की तहरीर पर मृतक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मृतक के परिवार वाले घटना पर चुप्पी साधे हैं।

विज्ञापन


सकरन इलाके के एक गांव में रविवार रात बिसवां कोतवाली इलाके के जलालपुर निवासी शादाब (35) पुत्र युसुफ एक घर में दीवार फांद कर घुस गया। छत पर सो रही युवती से शादाब रेप का प्रयास करने लगा। शोर सुनकर घर की अन्य महिलाएं दौड़ीं।
विज्ञापन


इस बीच महिलाओं ने शादाब को धारदार हथियारों से काट कर मौत के घाट उतार दिया। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि शादाब घर में घुस गया था और उसने चाकू से धमका कर युवती संग रेप का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंची महिलाओं ने उसे पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में युवती के परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास, हत्या का प्रयास आदि कई धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना को लेकर मृतक के परिवार वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि शादाब कई और लड़कियों को भी परेशान कर चुका है।


सूत्र बताते हैं कि इसी वजह से उस पर छेड़खानी आदि के कई बार आरोप लगे हैं। एसओ रामबाबू का कहना है कि मृतक एक घर में घुस कर युवती संग रेप का प्रयास कर रहा था। बचाव में महिलाओं की पिटाई से उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed