{"_id":"c132fda2a2882fbfb7d19d9900d04fd2","slug":"young-man-shot-in-feuds-often-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
ससुराल से घर जा रहे युवक पर मंगलवार रात रंजिश के चलते कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जख्मी युवक ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
पिसावां इलाके के बाजनगर निवासी मुनुवा सिंह मंगलवार को अपनी ससुराल क्षेत्र के बक्सापुर से बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था।
जब वह बक्सापुर व करमल कुंइयां के बीच पहुंचा तभी कुछ लोगों ने मार्ग पर अवरुद्ध कर बाइक रोक ली। जैसे ही वह बाइक से उतरा बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में राजकुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मरणासन्न हालत में छोड़ हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
जख्मी युवक ने किसी तरह ससुरालवालों को सूचना दी। घरवाले मौके पर पहुंचे और उसे पिसावां पीएचसी ले गए। बाद में उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मामले में जख्मी युवक ने गांव के छोटन्ने व उसके दो पुत्र दिवाकर सिंह व अमित सिंह तथा पूर्व प्रधान निर्दोष के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। एसओ रंधा सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध नजर आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।