{"_id":"32ba6e452bcc77dda0a5da7479f44164","slug":"women-died-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला मरी
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
थानगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का कहना है कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिला ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
जबकि मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम ललिौती निवासी कुन्नू की पत्नी जलवर्षा (27) ने दो दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इससे पहले कि परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाते, विवाहिता ने घर पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न व लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मायके पक्ष का कहना है कि जलवर्षा को प्रसव के लिए ससुराल पक्ष जानबूझकर निकट के सरकारी अस्पताल नहीं ले गया। यदि ससुराल पक्ष ने ध्यान दिया होता और चिकित्सकों के माध्यम से प्रसव कराया होता, तब शायद यह नौबत न आती।
मायके पक्ष ने इस संबंध में जलवर्षा के पति समेत कई लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।