{"_id":"6af21700ca086d0f5a0300b7","slug":"car-rams-into-rear-of-truck-sub-inspector-killed-shamli-news-c-26-1-sal1002-177747-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रक में पीछे से टकराई कार, उपनिरीक्षक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रक में पीछे से टकराई कार, उपनिरीक्षक की मौत, साथी घायल
Tue, 10 Nov 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
शामली में सड़क हादसे में मरे उपनिरीक्षक का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव लांक के पास रविवार रात कार नील गाय से टकराकर ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक वैभव कुमार (26) की मौत हो गई जबकि उनका साथी प्रशांत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला सहारनपुर के रामपुर मनिहारन थानाक्षेत्र के गांव घसौली निवासी वैभव कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक थे। वर्तमान में उनकी तैनाती नोएडा के सेक्टर 49 में थी। रविवार को वे अपने साथी सेक्टर 49 निवासी प्रशांत चौहान के साथ हरिद्वार सरकारी कार्य से गए थे। रात में वे हरिद्वार से नोएडा लौट रहे थे। कार को वैभव चला रहे थे। करीब नौ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर गांव लांक के पास अचानक कार के सामने नील गाय आ गई। नील गाय से टकराने के बाद कार असंतुलित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई।
हादसे में उपनिरीक्षक व उनके साथी दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपनिरीक्षक को मृत घोषित कर दिया और प्रशांत को मेरठ रेफर कर दिया। जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि वैभव गुप्ता 2023 में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।