Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car rams into rear of truck; sub-inspector killed

Shamli News: ट्रक में पीछे से टकराई कार, उपनिरीक्षक की मौत, साथी घायल

Tue, 10 Nov 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 10 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Car rams into rear of truck; sub-inspector killed
शामली में सड़क हादसे में मरे उपनिरीक्षक का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव लांक के पास रविवार रात कार नील गाय से टकराकर ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक वैभव कुमार (26) की मौत हो गई जबकि उनका साथी प्रशांत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के रामपुर मनिहारन थानाक्षेत्र के गांव घसौली निवासी वैभव कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक थे। वर्तमान में उनकी तैनाती नोएडा के सेक्टर 49 में थी। रविवार को वे अपने साथी सेक्टर 49 निवासी प्रशांत चौहान के साथ हरिद्वार सरकारी कार्य से गए थे। रात में वे हरिद्वार से नोएडा लौट रहे थे। कार को वैभव चला रहे थे। करीब नौ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर गांव लांक के पास अचानक कार के सामने नील गाय आ गई। नील गाय से टकराने के बाद कार असंतुलित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में उपनिरीक्षक व उनके साथी दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपनिरीक्षक को मृत घोषित कर दिया और प्रशांत को मेरठ रेफर कर दिया। जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि वैभव गुप्ता 2023 में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed