{"_id":"6af217131b2c4255130f08c6","slug":"vandalized-and-death-threats-issued-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1018697-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जमीन के फर्जी एग्रीमेंट के नाम पर 1.34 करोड़ की ठगी, ऑफिस में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जमीन के फर्जी एग्रीमेंट के नाम पर 1.34 करोड़ की ठगी, ऑफिस में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
गाजियाबाद। थाना मसूरी क्षेत्र के भूड़गढ़ी डासना में जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर और फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर एक कारोबारी से 1.34 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के ऑफिस में तोड़फोड़ कर करीब 20 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुख्य आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और बलवे की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम दुहाई निवासी अमित शर्मा ने बताया कि जनवरी 2025 में उनकी मुलाकात अय्यूब खान, कृष्णा त्यागी, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद सावेज, नौशाद अली, राजकुमार और आशाराम से हुई थी। इन सभी ने दावा किया भूड़गढ़ी डासना स्थित छह खसरा नंबरों की (कुल 1.4018 हेक्टेयर जमीन) का किसानों से उन्होंने एग्रीमेंट कराया हुआ है। इस जमीन को बेचने का उनके पास अधिकार है। उनपर भरोसा करके उन्होंने जमीन का सौदा तय लिया।
इसके बाद इस जमीन में प्लॉटिंग करने का निर्णय लिया गया। आरोपियों के खाते में उन्होंने आरटीजीएस और एडवांस में कुल 1.34 कराेड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उनको पता चला कि जो एग्रीमेंट उनको दिखाया गया, वह फर्जी है। आरोपियों ने 17 जुलाई 2025 की तारीख एग्रीमेंट पर डाली थी।
विज्ञापन
ठगी का पता चलने पर उन्होंने 20 जून 2026 को अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी आग-बबूला हो गए। आरोपियों ने पीड़ित के ऑफिस में तोड़फोड़ कर कीमती सामान समेट लिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने अमित शर्मा की शिकायत पर अय्यूब खान, कृष्णा त्यागी, मोहम्मद अहमद, सोनू, दीपक, सौराज समेत अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 324(4), 351(3) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसीपी मसूरी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। एग्रीमेंट असली है या नकली इसकी पुष्टि के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय से रिपोर्ट मांगी जाएगी।