{"_id":"5a1061f94f1c1b156b8b6ba5","slug":"women-burnt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा में आग की चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह से झुलस गई है। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला खाना बनाते समय आग की चपेट में आई है। ग्राम परसदा निवासी दयाशंकर की पत्नी सुमन देवी (27) शनिवार को चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच उसके कपड़े आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इससे पहले कि सुमन देवी कुछ समझ पाती, वह लपटों में घिर गई। पुकार सुनकर परिवार के सदस्य दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सुमन देवी बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। डॉक्टरों ने सुमन देवी के मजिस्ट्रेटी बयान के लिए शहर कोतवाली पुलिस को सूचना भेजी है।
विज्ञापन