फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   women burnt due to dowry

दहेज के लिए विवाहिता को फूंका

Sun, 22 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
women burnt due to dowry
जलते जंगल। - फोटो : अमर उजाला
दहेज के लिए एक विवाहिता को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। गांव में यह भी चर्चा है कि मृतका के बच्चे नहीं थे, जिसकी वजह से ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


लहरपुर कोतवाली इलाके के भगौतीपुर निवासी शैलेंद्री (22) पत्नी गुलशन की रविवार सुबह करीब नौ बजे संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई। खबर पाकर लखीमपुर कोतवाली इलाके के मंगरेपुरवा गांव से पहुंचे मृतका के पिता गिरधारीलाल का कहना है कि उसने पुत्री की तीन साल पूर्व शादी की थी।
विज्ञापन


शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन इसके बाद भी उसकी पुत्री से दो तोला सोना व 50 हजार कैश की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर सुसराल वालों ने बेटी को जलाकर मार डाला और घर से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को उसके पति गुलशन, सास सोहारा, ससुर फकीरा, देवर उत्तम ने जलाकर मार दिया है। इस सिलसिले में उसने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed