फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman unconscious near Kotwali town

शहर कोतवाली के निकट बेहोश पड़ी मिली महिला

Wed, 25 Oct 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman unconscious near Kotwali town
gang rape

शहर कोतवाली के निकट मंगलवार रात एक महिला बेहोश पड़ी मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पास से नशीली दवाएं भी बरामद हुई हैं। वहीं नाजुक अंगों पर चोटों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


ऐसे में क्षेत्र के लोग रेप की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शहर कोतवाली के निकट मंगलवार रात एक महिला (28) बेहोश पड़ी मिली।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं हैं। घटना के संबंध में स्थानीय नागरिकों ने संदेह जताया है कि अज्ञात बदमाशों ने पहले महिला को बंधक बनाकर नशीला पदार्थ खिलाया। फिर उसके साथ रेप किया। हालत बिगड़ने पर उसे सड़क के किनारे फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की मानें तो उसके नाजुक अंगों पर भी चोटों के निशान मिले हैं। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि महिला आसपास क्षेत्र की निवासी नहीं है। इस वजह से उसकी पहचान में दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस का कहना है कि नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से महिला की हालत बिगड़ी है।


महिला के पास से नशे की कई टैबलेट बरामद हुई हैं। रेप को लेकर पुलिस का कहना है कि डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती महिला को डॉक्टरों ने ऑक्सीजन पर रखा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed