फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drunken teacher molests female students; arrested.

Deoria News: नशे में शिक्षक ने छात्राओं से की छेड़खानी, गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Drunken teacher molests female students; arrested.
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक दिन के लिए प्रभारी अध्यापक के तौर पर भेजे गए सहायक अध्यापक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अध्यापक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले में देर से सूचना देने पर बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि सहायक शिक्षक ने पहले कक्षा में रखी कुर्सी पर पेशाब किया। इसके बाद तीन छात्राओं को बाइक पर बैठाकर चौराहे पर ले गया और छात्राओं के सामने शराब पी। इसके बाद फिर छात्राओं को लेकर स्कूल गया और वहां उनके साथ अश्लील हरकत की। जिन छात्राओं के साथ यह गंदी हरकत की गई उनकी उम्र आठ से 10 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीन अक्तूबर को जीवितपुत्रिका व्रत के चलते प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत दोनों अध्यापिकाएं अवकाश पर थीं, इसलिए ब्लॉक क्षेत्र के ही दूसरे विद्यालय से सहायक अध्यापक मैनुल्लाह सिद्दीकी को एक दिन के लिए यहां स्कूल संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिक्षक ने विद्यालय में पढ़ने आई आठ वर्षीय मासूम बच्ची को गलत तरीके से छुआ। कुछ और बच्चियों के साथ भी अश्लील हरकत की। इसके बाद तीन बच्चियों को बाइक पर बैठाकर पास के एक चौराहे पर ले गया और वहां शराब पी। इसके बाद फिर बच्चियों को लेकर स्कूल आया और उनके सामने ही कक्षा में रखी कुर्सी पर पेशाब कर दिया।
छुट्टी होने पर घर जाने पर बच्चियों ने अध्यापक की हरकतों के बारे में बताया तो अभिभावक दंग रह गए। वे उसी समय स्कूल गए मगर अध्यापक नहीं मिला। एक बच्ची की मां ने महुआडीह थाने पहुंचकर शिक्षक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
छह अक्तूबर को विद्यालय की हेडमास्टर ने बीएसए को फोन कर घटना की जानकारी दी। आठ अक्तूबर को बीएसए स्वयं स्कूल गए और बच्चियों से बात करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अभिभावकों ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई।
एसओ महुआडीह अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने सोमवार की शाम को आरोपी शिक्षक मैनुल्लाह सिद्दीकी पर पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।...


कोट

घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल जाकर प्रकरण की जांच की थी। आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। घटना की सूचना देने में देरी पर बीईओ बैतालपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। पूरे मामले की जांच बीईओ भलुअनी सत्यप्रकाश को सौंपी गई है। वे 15 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राम जियावन मौर्या, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed