फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Murder accused

Hardoi News: पचास हजार रुपये का इनामी हत्यारोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Murder accused
फोटो-30-अजय कुमार। संवाद
- 31 जनवरी 2025 को हुई हत्या में थी तलाश
विज्ञापन

- गुरुग्राम की एक आवासीय सोसायटी में हाउस कीपिंग का कर रहा था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ निजामपुर में 21 माह पहले हुई हत्या में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी को कोतवाली पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी वहां एक आवासीय सोसायटी में हाउस कीपिंग का काम करता था। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
बेरुआ निजामपुर निवासी मोहनलाल की हत्या 31 जनवरी 2025 को कर दी गई थी। उनका शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। मृतक के पुत्र राजीव ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में पता चला था कि गांव निवासी अमन कुमार और अजय कुमार उर्फ पप्पू यादव ने मोहनलाल की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने अमन कुमार को चार जनवरी 2025 को ही गिरफ्तार कर लिया था। अजय कुमार की तलाश पुलिस कर रही थी। उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने उस पर पहले 15 हजार, फिर 25 हजार और बाद में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाल विजय कुमार के नेतृत्व वाली टीम उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान विजय कुमार को एक मोबाइल नंबर मिला, जो पूर्व में अजय इस्तेमाल करता था, लेकिन कई वर्ष पहले उसे बंद कर दिया था। इसके बाद सर्विलांस की मदद से पुलिस को उसकी लोकेशन हरियाणा के गुरुग्राम में मिली। कोतवाली से उपनिरीक्षक दीप नारायण पांडेय, सिपाही आनंद यादव और अभिषेक पाल की टीम को गुरुग्राम भेजा गया। वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल ने बताया कि अजय वहां एक आवासीय सोसायटी में हाउस कीपिंग का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed