{"_id":"58921d714f1c1b2f3de82ee4","slug":"woman-murdered-body-thrown-in-military-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर मिलिट्री फार्म में फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर मिलिट्री फार्म में फेंकी लाश
Amarujala Bureau
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
जगह-जगह खून
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव शहर से सटे वैदेही वाटिका के पास मिलिट्री फार्म में फेंक दिया गया। बुधवार शाम लाश बरामद होने पर मामला खुला। महिला के शरीर पर गोली लगने के निशाने मिले हैं।
विज्ञापन
हालांकि आसपास खून के छींटे न मिलने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। महिला लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली थी। उसके परिवारवालों को खबर दे दी गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। खबर पाकर मौके पर पहुंचे एसपी, सीओ व कोतवाली पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
शहर में वैदेही वाटिका के पास मिलिट्री फार्म में एक बुजुर्ग महिला (65) की लाश पड़ी देख सेना के जवानों ने कोतवाली पुलिस को खबर दी। थोड़ी ही देर में एसपी सौमित्र यादव, सीओ रामसनेही यादव, कोतवाली पुलिस के साथ पहुंच गए। शव के पास ही एक बैंग व पॉलीथिन में गिफ्ट पैक मिला। उसकी चप्पलें भी पास में ही पड़ी थी।
विज्ञापन
महिला ने साड़ी, ब्लाउज व स्वेटर पहन रखा था। उसके मुंह से खून निकला था। शरीर पर गोली लगने के निशान भी मिले। हालांकि आसपास खून के छींटे न मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और की गई और शव यहां लाकर फेंक दिया गया।
एसएसआई सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि महिला के पास बरामद डायरी में मिले कुछ फोन नंबरों से उसकी पहचान लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी किरन (65) पत्नी चंद्रकिशोर अग्निहोत्री के रूप में की गई है।
उसके घरवालों को खबर दे दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। महिला के मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर गोली लगने का निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ कहा जा सकेगा।
एसएसआई ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद लाश यहां फेंकी गई है। फोन पर हुई बातचीत में घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। परिवारीजनों ने बताया है कि इमहिला अपने गांव से लखीमपुर स्थित निवास के लिए निकली थी। उसके बाद जानकारी नहीं मिल पाई।