{"_id":"581a20034f1c1bad31436e0d","slug":"woman-died-in-bull-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने महिला को पलटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड़ ने महिला को पलटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांड़
- फोटो : ब्यूरो
लहरपुर कस्बे के मोहल्ला ठठेरी टोला में मंगलवार देर शाम घर के पास से गुजर रही एक महिला को सांड़ ने पटककर मार डाला। घटना से कस्बे में दहशत है। सूचना पर नगर पालिका कर्मचारी सांड़ की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
ठठेरी टोला निवासी किशोरी (50) पत्नी नंदन मंगलवार देर शाम घर के पास से ही गुजर रहीं थीं। इसी दौरान उस पर एक सांड़ ने हमला कर दिया। महिला सांड़ से बचकर भागी लेकिन सांड़ ने उसे दौड़ा लिया। इसके बाद सींग में फंसाकर उसे कई बार पटक दिया।
विज्ञापन
जानकारी लगते ही मोहल्ले के लोग व परिवारीजन मौके पर पहुंचे और शव उठा ले गए। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी मिलने पर नगर पालिका कर्मचारी सांड़ को पकड़ने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन