{"_id":"5841b70c4f1c1b2616de6b3f","slug":"woman-died-in-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत
Amarujala Bureau
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
टेंपो पलटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां कोतवाली इलाके में रिश्तेदार के साथ बाइक से घर जा रही महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
रामकुंड गांव निवासी राजरानी (55) पत्नी गजराज बिसवां के सत्तिनपुरवा गांव में अपनी भतीजे के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। शुक्रवार शाम वह भतीजे के दामाद मनीष के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी।
विज्ञापन
जब ये लोग बिसवां इलाके में राजाडीह के पास पहुंचे, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन ट्रैक्टर की चपेट में आने से राजरानी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख वहां पहुंचे लोगों ने वाहन को रोक लिया लेकिन ट्रैक्टर चालक भाग निकला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन