{"_id":"103051123c9f16e0564760e2c061a30e","slug":"with-sharp-weapon-killed-villager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोपड़ी में सो रहे एक ग्रामीण की मंगलवार रात धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। परिवार के लोग सुबह उठे तो ग्रामीण अपनी चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ा मिला। ग्रामीण कत्ल की वजह भूमि विवाद बता रहे हैं। वहीं पुलिस घटना के पीछे नशे के दौरान हुए विवाद को मुख्य वजह मान रही है।
विज्ञापन
भाई बृजकिशोर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई के साले को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। महोली के मुड़िया गांव निवासी सुमेर (45) पुत्र प्रभु रात को अपनी झोपड़ी में सो रहा था।
विज्ञापन
सुबह उसके परिवार के लोग उठे तो सुमेर अपनी झोपड़ी में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसके सिर में धारदार हथियार के गहरे जख्म थे। ग्रामीणों का कहना है कि सुमेर का उसके ही एक रिश्तेदार से भमि विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
हालांकि मृतक के भाई बृजकिशोर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई मल्लहरू के साले को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि ग्रामीण नशे का आदी था।
रात में उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर नशा किया। उसी में विवाद हुआ। विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। उनका कहना है कि परिवार के लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जल्द ही हत्या का राजफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना की खबर पाकर सीओ सदर उमाशंकर सिंह ने जांच की।