{"_id":"59495a6f4f1c1b25178b45ed","slug":"wife-was-cut-off-with-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा में एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या करने के बाद वह कुल्हाड़ी लेकर आंगन में ही बैठ गया। पुलिस ने उसे आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नशे का आदी था।
विज्ञापन
ग्राम गुड़रुवा देवरिया निवासी संजीत नशे का आदी था। पत्नी सरिता देवी (24) अक्सर शराब पीने का विरोध किया करती थी। जिसकी वजह से दोनों में हमेशा झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम सरिता आंगन में बैठी थी, इसी बीच संजीत से उसकी कहासुनी होने लगी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, संजीत घर से कुल्हाड़ी उठा लाया। जिसके बाद सरिता पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। जो भी ग्रामीण मौके पर पहुंचा, वहां का नजारा देख सहम गया।
विज्ञापन
लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीत को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संजीत से कत्ल की वजह पूछी तो वह बोला ...जुबान बहुत लड़ाती थी। गुस्सा बर्दाश्त नहीं हुआ।
इस कत्ल से गांव के लोग भी हैरान हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि संजीत को हिरासत में ले लिया गया है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। थानाध्यक्ष हत्या का कारण पति पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर विवाद होना बता रहे हैं।