{"_id":"597cbae84f1c1b86038b47e1","slug":"wardboy-flirts-with-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डबॉय ने अस्पताल गईं युवती से की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वार्डबॉय ने अस्पताल गईं युवती से की छेड़खानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली सीएचसी में तैनात एक वार्ड ब्वाय ने अस्पताल आई युवती से छेड़छाड़ की। युवती का शोर सुनकर उसकी मां ने दरवाजा खोल दिया तो आरोपी ने युवती की मां की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी गई है। महोली क्षेत्र की एक युवती सीएचसी में सिरदर्द की दवा लेने गई थी। यहां युवती को वार्ड ब्वाय संतोष मिश्रा मिल गया।
विज्ञापन
संतोष युवती को अच्छी दवा दिलाने के बहाने ड्रेसिंग रूम में बुला ले गया। यहां आरोपी ने युवती की मां को ड्रेसिंग रूम के बाहर बैठा दिया और युवती को अंदर ले जाकर उसने कमरा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी वार्ड ब्वाय ने युवती संग छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर युवती ने शोर मचाया तो बाहर बैठी उसकी मां ने किसी तरह धक्का देकर दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
इस पर आरोपी ने युवती की मां की पिटाई कर दी। उधर, शोर सुनकर लोग भी एकजुट हो गए। इस पर आरोपी भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई सूर्यबली पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन