{"_id":"5840608b4f1c1be665de726c","slug":"villager-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की हत्या कर कुएं में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण की हत्या कर कुएं में फेंका शव
Amarujala Bureau
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से लापता एक ग्रामीण का शव कुएं में पड़ा मिला। उसकी पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
हरगांव के वजीरपुर गांव निवासी सियाराम (40) सोमवार को घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं पहुंचा। परिवारीजन ने थाने में सूचना देने के साथ ही उसकी खोजबीन की। बताते हैं कि गुरुवार को गांव के कुछ बच्चे कुएं के करीब खेल रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान गेंद कुएं में चली गई। एक बच्चे ने कुएं में झांका तो उसमें लाश उतराती दिखी। बच्चों से खबर पाकर वहां ग्रामीणों का मजमा लग गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को बताया। पुलिस ने शव निकाला तो उसकी शिनाख्त सियाराम के रूप में हुई। पत्नी रामप्यारी ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उसने बताया उसके पति जब घर से निकले थे तो उनके पास करीब 30 हजार रुपये थे। गांव के ही एक व्यक्ति के साथ वह कहीं गए थे। उसने गांव के ही महेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि सियाराम सोमवार को घर से निकला था।
उसके बाद वापस नहीं आया था। सियाराम अक्सर घर से कई-कई दिन के लिए निकल जाता था। सोमवार को भी वह घर से निकला था। लाश मिलने पर उसकी पत्नी ने गांव के ही महेश पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।