फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   vehicle ransacked, wife's death

बेकाबू वाहन ने दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत

Mon, 27 May 2019 11:31 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर Published by: आलोक alok Updated Mon, 27 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। आननफानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


हरदोई जिला के प्रताप नगर चौराहा निवासी मनोज शुक्ला (44) पत्नी शशी शुक्ला (41) के संग बाइक से रविवार रात जा रहे थे। सिधौली कोतवाली इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांई पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दपंती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल दंपती को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने शशी को मृत घोषित कर दिया। घायल मनोज को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed