फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two tractor - trolley seized on illegal mining

अवैध खनन पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Thu, 21 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 21 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने गुरुवार को अवैध खनन के मामले में एक ईंट-भट्ठे पर छापा मार दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं। दोनों को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


मोहल्ला कटरा निवासी इरफान का ईंट-भट्ठा हरगांव-लहरपुर मार्ग के किनारे कुरताजपुर गांव के निकट है। नागरिकों ने एसडीएम हरीश्चंद्र यादव से शिकायत की थी कि वहां पर अवैध खनन किया जा रहा है।


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, एसडीएम ने नायब तहसीलदार को छापा मारने के निर्देश दिए। इस पर नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ सिंह ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसके सिंह व पुलिस टीम के साथ भट्ठे पर छापा मारा।
विज्ञापन


यहां पर प्रशासन व पुलिस टीम ने अवैध खनन से लोड दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। छापे के दौरान दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम ने बताया कि दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed