{"_id":"580d07004f1c1b2f77bc2038","slug":"two-people-died-in-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो की मौत, पांच जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
car accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद थाना क्षेत्र में सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर रविवार दोपहर हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खैराबाद में सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर महमूदपुर गांव के निकट रविवार की दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व टैम्पो में टक्कर हो गई। हादसे में टैम्पो में सवार शहर कोतवाली इलाके के बड़ागांव निवासी महेश (40) पुत्र श्रीपाल की मौत हो गई। जबकि टैम्पो में सवार पांच अन्य लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि टैम्पो जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। चिकित्सकों के मुताबिक घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। इसके अलावा खैराबाद इलाके के दीवानपुरवा निवासी बलवीर (30) पुत्र बसंत रविवार को जिला मुख्यालय जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर मिश्रापुर गांव के पास लहरपुर की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक व क्लीनर बस छोड़ कर भाग निकले। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने बस व शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।