फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two old people died in road accident

हादसों में दो बुजुर्गों की जान गई

Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two old people died in road accident
हादसा - फोटो : amar ujala

इमलिया सुल्तानपुर व मानपुर थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में बाइक व साइकिल सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई। मरने वाला बाइक सवार बुजुर्ग लखीमपुर खीरी जिले के मितौली का निवासी था। वह हरगांव चीनी मिल का रिटायर्ड गन्ना पर्यवेक्षक था। घटना के समय हरगांव से ही वह घर जा रहा था।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के मुरहसा गांव निवासी फूलचंद शुक्ला (65) हरगांव चीनी मिल से गन्ना पर्यवेक्षक पद से रिटायर्ड था। परिवारीजनों के मुताबिक सोमवार को वह बाइक से हरगांव चीनी मिल गया था। वहां से शाम को घर जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह इमलिया सुल्तानपुर इलाके में नौव्वा अंबरपुर गांव के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घर वालों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मानपुर इलाके के दमैला गांव निवासी लक्ष्मण (70) साइकिल से अलौदीपुर गांव गया था। सोमवार देर शाम वह लौट रहा था। पकरिया के पास वह गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आकर चोटिल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed