फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two killed in bike accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराईं, दो की मौत

Wed, 16 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Wed, 16 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two killed in bike accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला

हरगांव में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से दो बाइक टकरा गईं। इसमें बाइक सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


हरगांव के मोहल्ला तीर्थवार्ड निवासी रेखा सिंह (50) पत्नी स्व. राजकुमार सिंह अपने रिश्तेदार हरगांव के ही कसहा गांव निवासी छोटे सिंह के साथ बाइक से लखीमपुर गईं थीं। बताते हैं कि बुधवार को ये लोग लौट रहे थे।
विज्ञापन


तभी सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर बाबागंज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रेखा की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे छोटे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हरगांव थाना क्षेत्र के ही महादेव अटरा गांव निवासी मिथिलेश कुमार (22) व सुजीत बाइक से कहीं जा रहे थे। जब ये लोग हरगांव क्षेत्र में राही के निकट पहुंचे, तभी इनकी बाइक भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।


टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल ले जाते समय मिथिलेश की मौत हो गई, वहीं सुजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed