{"_id":"5700103e4f1c1b647bf003f2","slug":"two-killed-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बालक समेत दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में बालक समेत दो की मौत
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। दूसरी तरफ मानपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत हो गई। बाइक चालक व एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सकरन के ग्राम मिदनिया निवासी परशुराम (60) पेशे से मजदूर था। वह लहरपुर के नकहा के निकट एक गुड़बेल पर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह पैदल ही टहलने निकला था, उसी दौरान बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर गुजर रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच परशुराम ने दम तोड़ दिया। इस दौरान टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। दूसरी तरफ रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम दहावा निवासी सिद्दीकी का पुत्र मकाइल (8) रिश्तेदारी में मानपुर के ग्राम खैरातीपुर गया था।
विज्ञापन
यहां से वह अपने मामा अकबर अली व मां हाशमी के साथ बाइक से घर आ रहा था। ग्राम मोहितेपुर के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मकाइल की मां व मामा को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है।