फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgdf

Noida News: अकेले फ्लैट में रहता था युवक, 21वीं मंजिल से गिरकर गई जान

Tue, 13 Oct 2026 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
fdsgdf
- पत्नी से विवाद के चलते पांच माह से फ्लैट में अकेले रह रहा था
विज्ञापन

- आगरा के पुलिस लाइन का निवासी था मृतक, परिजन ने नहीं दी शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन पार्क टेरिस होम सोसाइटी में सोमवार शाम 21वीं मंजिल से गिरकर निजी कंपनी में नौकरीपेशा युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आगरा के पुलिस लाइन निवासी हर्षित लवानियां (31) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। बिसरख कोतवाली पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि सेंचुरियन पार्क टेरिस होम सोसाइटी में एक युवक 21वीं मंजिल से गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद लोग युवक को जीवित होने की उम्मीद में आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल और संबंधित फ्लैट की जांच की। इस दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना की सूचना मिलने पर हर्षित के पिता अमिताभ लवानियां समेत अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि हर्षित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और सोसाइटी के फ्लैट में अकेले रहता था।
विज्ञापन

पत्नी से अलग रह रहे थे हर्षित : हर्षित का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह करीब पांच माह से अकेले रह रहा था। परिजनों ने आशंका जताई कि पारिवारिक विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। वहीं प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कारणों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजन की ओर से अभी कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article