फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminal who opened fire in Mussoorie arrested from Delhi's Ghazipur.

Delhi NCR News: मसूरी में गोली चलाने वाला बदमाश दिल्ली के गाजीपुर से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
नोट: खबर गाजियाबाद के लिए भी उपयोगी हो सकती है
विज्ञापन

-पूर्वी जिला के एएटीएस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए, हत्या के प्रयास और फायरिंग मामले में यूपी पुलिस को थी आरोपी की तलाश
-आरोपी दिल्ली के अलावा यूपी के गुलावठी और बुलंदशहर में हत्या, दंगा करने समेत 6 मामलों में रहा शामिल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
पूर्वी जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने गाजियाबाद के मसूरी में 28 सितंबर को गोली चलाने व हत्या में फरार चल रहे एक बदमाश को पूर्वी जिला के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगजीत नगर, न्यू उस्मानपुर निवासी वाशिद (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी दिल्ली, गुलावठी, बुलंदशहर में हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, अवैध हथियार के करीब 6 मामलों में पहले से शामिल रहा है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपी को हथियार मुहैया करवाने वाले की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 10 अक्तूबर उनकी टीम को सूचना मिली कि एक बदमाश गाजीपुर पेपर मार्केट के पास आने वाला है। पुलिस टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया। इस बीच आरोपी वाशिद की पहचान कर उसे दबोच लिया गया। उसके पास से पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हो गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं कक्षा पास है। पिछले कई सालों से वह वारदातों में अंजाम दे रहा है। 2023 में पहली बार उसके खिलाफ न्यू उस्मानपुर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ। इसके बाद वेलकम में अवैध हथियार, गुलावठी में हत्या और दंगा और बुलंदशहर में अवैध हथियार का मामला दर्ज हुआ। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाजीपुर में अपने किसी साथी से मिलने के लिए आया था। इसके बाद आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। इसके बाकी साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed