फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Employee of the pilgrimage priest's seat beaten up

Haridwar News: तीर्थ पुरोहित की गद्दी के कर्मचारी को लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 13 Oct 2026 07:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Employee of the pilgrimage priest's seat beaten up
- यजमान को लेने जाते समय किया हमला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक तीर्थ की गद्दी पर काम करने वाले कर्मचारी से पंतद्वीप पार्किंग के पास यजमान को लेने जाते समय अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि युवक से करीब एक हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक ने रोड़ी बेलवाला पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कांगड़ा घाट स्थित पंडित ज्वाला प्रसाद की गद्दी पर नवीन भट्ट काम करते हैं। मंगलवार की तड़के वह यजमान को लेने के लिए कांगड़ा घाट से पंतद्वीप पार्किंग की ओर जा रहे थे। नवीन का आरोप है कि पार्किंग में पहुंचने पर कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के बाद उसके पास मौजूद करीब एक हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटनास्थल पर अंधेरा छाया हुआ था। घटना के बाद उसने रोड़ी बेलवाला पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घायल युवक का मेला अस्पताल में उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed