फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two injured in car accident

पंक्चर कार ट्रॉली से टकराई, दो जख्मी

Mon, 23 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two injured in car accident
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : AmarUjala

संदना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कार पर सवार हरदोई के पिहानी इलाके के एक डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को गोंदलामऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार में सवार दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हरदोई के पिहानी स्थित एक डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शांती कुमार, लखनऊ के अलीगंज निवासी डॉ. सरिता सिंह समेत चार लोग कार से हरदोई के पिहानी जा रहे थे।

विज्ञापन


जब ये लोग संदना इलाके में बैशनपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी कार का एक पहिया पंक्चर हो गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में कार पर सवार प्रधानाचार्य व डॉ. सरिता सिंह जख्मी हो गईं। इन लोगों को गोंदलामऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed