{"_id":"54e605ceb8b3df2003ab3c12846e21a5","slug":"two-children-died-from-infectious-disease-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोग से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संक्रामक रोग से दो बच्चों की मौत
सीतापुर/अमर उजाला
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को पहले बुखार आया फिर उल्टी व दस्त शुरू हो गए। बच्चों की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ बचाव के तरीके बताए।
क्षेत्र में ग्राम लालशाह पुरवा निवासी मुस्तकीम की पुत्री रेहाना (1) व मुबारक का पुत्र ताज अहमद (4) दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। रविवार को रेहाना की हालत बिगड़ी तो परिवार के सदस्यों ने उसे रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन बालिका ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर, ताज की भी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने से पूर्व ही बालक ने घर पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों के अनुसार बच्चों को बुखार के साथ उल्टी दस्त हो रहा था। उधर गांव के ताज अहमद के पुत्र चांद बाबू (5), रियाज की पुत्री जीनत (1) व जोया (2) की भी हालत बिगड़ गई। उन्हें तंबौर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इसके अलावा गांव के बाबू की पुत्री सबा (5), रुखसाना (3), लतीफ का पुत्र संगम (5), साद अली (4) आदि भी संक्रामक बीमारी की चपेट में हैं। बच्चों की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम लालशाह पुरवा गांव पहुंची।
टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाईयां दी। टीम के अनुसार बीमार मिले बच्चों को खसरा था। तंबौर सीएचसी के प्रभारी प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि लालशाह पुरवा के जिन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया उन्हें मौसम के बदलाव से होने वाला बुखार है।