फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Triple Murder: Deadline Finish, Police Empty

ट्रिपल मर्डर : डेडलाइन खत्म, पुलिस खाली हाथ

Sun, 11 Jun 2017 10:43 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Sun, 11 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder: Deadline Finish, Police Empty
सीतापुर के पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा करते एसपी मृगेन्द्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में मंगलवार रात हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस 72 घंटे बाद भी खाली हाथ है। हालात ये हैं कि पुलिस को साक्ष्य तलाशे नहीं मिल रहे हैं। यह अलग बात है कि पुलिस ने जिले भर से करीब 30 से 40 की संख्या में संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है। जिनसे पुलिस सच्चाई तलाशने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने मोहल्ला सिविल लाइन निवासी दाल व्यवसायी सुनील जायसवाल, उनकी पत्नी कामिनी देवी व पुत्र ऋतिक जायसवाल की घर के सामने ही लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


जिसके बाद जिले की पुलिस से लेकर लखनऊ की एसटीएफ तक को इस मामले में खुलासे के लिए लगाया गया था। इस घटना के बाद व्यापारी वर्ग आक्रोशित हो उठा था, जिसके सामने पुलिस के अधिकारियों ने इस घटना के राजफाश के लिए 72 घंटे का वक्त मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने बुधवार व गुरुवार को दुकानें बंद रखकर विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस द्वारा मांगे गए 72 घंटे को लेकर विरोध बंद कर दिया गया। व्यापारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि 72 घंटे बाद भी खुलासा नहीं होता है, तब वे फिर से प्रदर्शन करेंगे। अब 72 घंटे बीत चुके हैं, ऐसे में पुलिस को बदमाश तो हाथ लगे ही नहीं, वहीं जवाब भी तलाशे नहीं मिल रहा है। हालत ये है कि बड़े-बड़े दावे करने वाली पुलिस के न तो मुखबिर काम आ रहे हैं और न सर्विलांस कोई जुगत लगा पा रहा है। जिले की क्राइम बांच से लेकर एसटीएफ तक अंधेरे में ही तीर चला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed