फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth attacked with a rod after asking for bike keys one arrested

Aligarh News: बाइक की चाबी मांगने पर युवक पर रॉड से हमला, एक गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a rod after asking for bike keys one arrested
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
ऊपरकोट में बाइक की चाबी देने से इन्कार करने पर एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में युवक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



यह घटना 16 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। देहलीगेट क्षेत्र के बनियापाड़ा होली चौक निवासी अमान अपने चचेरे भाई रहमान की बाइक के पास खड़ा था। कुरैशियान निवासी समीर वहां पहुंचा और अमान से बाइक की चाबी मांगने लगा। अमान ने चाबी देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि समीर ने अपने तीन साथियों अरशान, उवैस और अरबाज को मौके पर बुला लिया। समीर और अरशान ने लोहे की रॉड से अमान के सिर और मुंह पर वार किए। गंभीर चोट लगने से अमान खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन



शोर सुनकर रहमान मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजन घायल अमान को देहलीगेट थाने ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि अमान की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी अरशान उर्फ मामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed